Showing posts with label संसद. Show all posts
Showing posts with label संसद. Show all posts

Wednesday, November 21, 2012

संसद का शीतकालीन सत्र 22 नवंबर, 2012 से

संसद का शीतकालीन सत्र (15वीं लोकसभा का 12वां सत्र और राज्‍यसभा का 227वां सत्र) बृहस्‍पतिवार, 22 नवंबर 2012 को शुरू हो रहा है। यह सत्र विधायी कार्यों की आवश्‍यकताओं को मद्देनजर रखते हुए 20 दिसंबर, 2012 को समाप्‍त होगा। सत्र 29 दिन चलेगा और इस दौरान 20 बैठकें होंगी। 

सत्र में जरूरी विधायी कार्य किए जाएंगे, जिनमें वित्‍तीय विधायी कार्य, पूरक मांगें और वर्ष 2012-13 के लिए आम बजट के अनुदान शामिल हैं। 

शीतकालीन सत्र 2012 के विधायी कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री श्री कमलनाथ ने विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों तथा वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ 16 नवंबर, 2012 को एक बैठक की। संसदीय कार्य राज्‍य मंत्रियों ने भी बैठक में हिस्‍सा लिया। श्री कमलनाथ ने इस संबंध में प्रेस सम्‍मेलन को भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि सरकार संसद के आगामी सत्र के दौरान विधायी कार्यों पर राजनीतिक सहमति बनाने का प्रयास करेगी। (PIB)
20-नवंबर-2012 19:19 IST
*****