Showing posts with label PMO. Show all posts
Showing posts with label PMO. Show all posts

Saturday, October 6, 2012

यूपीए अध्‍यक्ष की विदेश यात्रा और इलाज

05-अक्टूबर-2012 18:40 IST
सरकार ने इस सबका कोई खर्च नहीं उठाया-सरकारी प्रेस वक्‍तव्‍य
यूपीए अध्‍यक्ष की विदेश यात्राओं पर सरकारी खजाने से भारी खर्च के बारे में मीडिया में आई खबरें प्रधानमंत्री कार्यालय के ध्‍यान में आई हैं। 

इन खबरों में जो 1880 करोड़ रूपये के खर्च का हवाला दिया गया है, वह झूठ और गुमराह करने वाला है। 

केन्‍द्रीय सूचना आयुक्‍त पहले ही इन खबरों का खंडन कर चुके हैं और बयान दे चुके हैं। 

प्रधानमंत्री कार्यालय इस बात को रिकॉर्ड में रखना चाहता है कि सरकार ने यूपीए अध्‍यक्ष की विदेश यात्राओं का कोई खर्च नहीं उठाया। उनकी सुरक्षा पर हुआ खर्च विशेष सुरक्षा ग्रुप (एसपीजी) ने उठाया। 

पिछले 8 वर्ष के दौरान बेल्जियम सरकार के निमंत्रण पर उन्‍होंने बेल्जियम की एक यात्रा की है। वह एक राष्‍ट्रीय सम्‍मान लेने के लिए वहां गई थीं, जिसका खर्च भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद ने उठाया। इस पर कुल तीन लाख रूपये से भी कम खर्च आया। 

यह बात भी स्‍पष्‍ट की जाती है कि सरकार ने यूपीए अध्‍यक्ष के विदेश और भारत में इलाज का कोई खर्च नहीं उठाया। (पत्र सूचना कार्यालय)

मीणा/कविता/यशोदा- 4814